ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में पत्थरबाजी की घटना पीएम इमरान एक बार फिर सवालों के घेर में खड़े हो गए हैं। इमरान खान सरकार अपने देश में रह रहे अल्पसंख्यों की सुरक्षा के बड़े- बड़े दावे करती है, लेकिन हालात बदतर हैं। आलम ये है कि अल्पसंख्यकों के लिए लगातार जुल्म किए जा रहे हैं।
We as a nation must rise up & condemn the mob attack at Nankana Sahib. This is neither our tradition nor our aspirations for the future. Minorities must be protected before our borders are opened for foreign visitors of other faiths in grand cosmetic ceremonies.
— Reham Khan (@RehamKhan1) January 3, 2020
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुई पत्थरबाजी से इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान का भी गुस्सा फूट पड़ा है। रेहम खान ने ट्वीट के जरिए इस हमले की निंद की है और इमरान खान को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि, एक देश के तौर पर हमें साथ आकर ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए भीड़ के इस हमले की निंदा करनी चाहिए। ये न तो हमारी परम्परा और न ही भविष्य में ऐसा होना चाहिए। विदेश से आने वाले लोगों के लिए अपने देश की सीमा खोलने से पहले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा तय करनी चाहिए।
