हरियाणा में डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विज ने उठाया ये कदम..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं गृह मंत्री अनिल विज ने चिकित्सकों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने और उनकी कार्य के प्रति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं गृह मंत्री अनिल विज ने चिकित्सकों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने और उनकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए www.haryanamedicalcouncil.com वैबसाइट लांच की है। जिस पर पुराने और नए चिकित्सकों के पंजीकरण सहित अन्य सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

Anil vij

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को होम्योपेथिक, नर्सिंग, फार्मेसिस्ट जैसी सभी मैडिकल कांउसिल का डिजिटलाईज रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए ताकि प्रदेश में कहीं भी रह रहे चिकित्सकों को उनके घर द्वार पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अब सभी चिकित्सकों के लिए कांउसिल का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। कोई भी चिकित्सक कांउसिंल के पंजीकरण के बिना अब इलाज नहीं कर सकेंगें।

anil vij

विज ने बताया कि दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों मेें चिकित्सकों के इलाज करने के मामले उनके संज्ञान में आ रहे थे। इस वैबसाइट से उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा और वे दूसरी कांउसिंल में भी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगें। उन्होंने कहा कि इस वैबसाईट का उपयोग बहुत ही आसान है। अब चिकित्सकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें। वैबसाईट पर पंजीकृत लगभग 15000 चिकित्सकों का ऑनलाईन नवीनीकरण करने के साथ- साथ आवेदन एवं फीस जमा करवाने के बाद ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी 7 कार्यदिवस के अन्दर मुहैया करवाए जा सकेंगे।

anil vij

उन्होंने बताया कि इस वैबसाईट पर चिकित्सकों की वैरिफिकेशन, आरटीआई की सुविधा भी होगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि वैबसाईट के माध्यम से वर्ष 2011 तक का लम्बित डाटा अपडेट हो सकेगा जो अब तक आईएमआर पर नहीं भेजा जा सकेगा। वैबसाईट पर 31 मार्च 2020 तक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *