ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-आरएसएस नेता और प्रजन प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक नंदकुमार ने कहा कि, संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पर देश को विचार करना चाहिए, नंदकुमार ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द पश्चिमी विचार है।
बतादें भारतीय संविधान में देश को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ ही संप्रभु, समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष के तौर पर बताया गया है। आरएसएस नेता नंदकुमार ने तर्क दिया कि भारत को धर्मनिरपेक्षता की जरूरत नहीं है, क्योंकि राष्ट्र धर्मनिरपेक्षता के रास्ते से परे है, इस दौरान नंदकुमार ने अपनी पुस्तक में ममता बनर्जी सरकार पर भी हमला किया।

