ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज एलजेपी नेता और सांसद राम विलास पासवान ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि, धर्म के आधार पर कोई सरकार किसी की नागरिकता छीन नहीं सकती है।
किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी
एलजेपी नेता रामविलास पासवान ने कहा कि, दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक या उगड़ी जाति के लोग हों, वह सभी देश के असली नागरिक हैं, नागरिकता इन सभी का अधिकार है, मेरी पार्टी का मिशन है सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता।
एलजेपी पार्टी के बदले सुर
पासवान ने कहा कि, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून पर अभी मेरी कोई बात नहीं हुए है, इसका किसी मजहब से लेना देना नहीं है, इसके आधार पर किसी की नागरिकता नहीं ली जा सकती। बतादें बीजेपी की सहयोगी पार्टी एलजेपी भी CAA और NRC के खिलाफ उतरती नजर आ रही है।

