प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वे- सर्वा, मेरी दोनों से हो चुकी है बात- अनिल जैन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री विज के बीच चल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री विज के बीच चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। हरियाणा के प्रभारी ने साफ कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वे सर्वा हैं। अनिल जैन ने कहा कि इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। इस मामले में इतना बड़ा कुछ नहीं है, इस विषय में दोनों से मेरी बातचीत हो चुकी है।

anil jain g

जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार चल रही है और सरकार के सर्वे सर्वा मुख्यमंत्री ही रहते हैं। वहीं, गृह मंत्री के जो कार्य हैं वह भी कर रहे हैं इसको लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। अनिल जैने ने कहा है कि किसी विषय में दोनों के बीच कहीं ना कहीं कुछ मिसकम्युनिकेशन हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *