ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पलवल में किलोमीटर स्कीम के चलते विधायक दीपक मंगला ने पांच बसों का विधिवत शुभारंभ किया। लेकिन रोडवेज कर्मियों ने सरकार की इस स्कीम का जमकर विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। डिपो में कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए और सरकार जब तक इन बसों को बंद नहीं करती है। तब तक हडताल पर बैठने का फैसला लिया। हड़ताल के कारण सवारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, सरकार ने सवारियों की सुविधा के लिए पलवल रोड़वेज बस डिपो से किलोमीटर स्कीम के चलते पांच बसें चलाई हैं। इस स्कीम से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया और हड़ताल पर बैठ कर सरकार विरोधी नारे लगाए। लेकिन विरोध के बावजूद बसें डिपो से सवारियां भरने के लिए निकल गई।
वहीं, बीजेपी के विधायक दीपक मंगला ने इस बारे में बताया कि इन बसों को सरकार ने सवारियों की सहूलियत के लिए चलाया है । उन रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा,जिन रूटों पर सवारियां जयादा हैं और रोडवेज की बसें कम हैं। रोडवेड कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। अगर उनकी मांगे जायज है,तो इसपर विचार किया जाएगा।


