ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट बैठक आज यानी 3 जनवरी को हुई। मनोहर सरकार के तमाम मंत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया। वहीं बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उनहोंने जानकारी दी कि, कर्मचारियों के परिजनों को कैबिनेट की बैठक में बड़ी राहत दी है। हरियाणा के जो कर्मचारी छह महीने तक लापता रहते हैं तो उनके परिजनों को आर्थिक सहायता सरकार देगी।
कर्मचारियों को परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता और नौकरी देने का प्रावधान, अब अगर कर्मचारी गुम हो जाता है तो 6 माहीने नहीं मिलते तो आर्थिक सहायता मिलेगी। हरियाणा फ़िल्म नीति में संशोधन किया है। फ़िल्म प्रमोशन बोर्ड नाम बदला गया है।
कोर्ट और ट्रिब्यूनल में सभी कार्रवाई हिंदी में करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा हरियाणा के हर आदमी का डेटा तैयार किया जा रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति के लिए विधानसभा सीटों का आरक्षण को आगे बढा दिया है। इसके साथ हरियाणा में भी आरक्षण को बढाने का प्रावधान रखा है। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 20 जनवरी से शुरू होगा, जिसमे 22 तारीख को विधायकों को प्रशिक्षण देने की योजना है।

