ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ लगातार ममता सरकार के सुर पीएम मोदी के लिए विरोध मेें ही रहे हैं, और इसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीेएम मोदी पर निशाना साधा है, लेकिन ममता बनर्जी ने इस बार पाकिस्तान के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा है।
हम देश को पाकिस्तान नहीं बनाना चाहते
पाकिस्तान के मुद्दे पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, मोदी जी के पास देश के विकास को लेकर कोई मुद्दा नहीं है, तभी मोदी जी हर बार पाकिस्तान की बात करते हैं, ममता ने पीेएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आप हमेशा हमारे देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं? आपको हिंदुस्तान की बात करनी चाहिए, हम देश को पाकिस्तान नहीं बनाना चाहते, पीएम मोदी हर दिन और हर बार पाकिस्तान की बात करते हैं, जैसे पीएम पाकिस्तान के राजदूत हो।
हिंदुस्तान हमारी जन्मभूमि
ममता ने कहा कि, हिंदुस्तान हमारी जन्मभूमि है, इतने सालों बाद क्या एक बार फिर हमें अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ेगी? पाकिस्तान की चर्चा पाकिस्तान करेगा हम हिंदुस्तान की चर्चा करेंगे।

