ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तसवीर वायरल हो रही है जिसने राजनेतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, दरअसल सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी चीफ के साथ भारत के राजनेता नज़र आ रहे हैं, ये और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा है, फोटो वायरल होने के बाद इस फोटो को ट्विटर और फेसबुक पर हजारों लोगों ने शेयर किया है।
क्या है वायरल फोटो का सच
फोटो वायरल होने के बाद कई लोग इस फोटो के आधार पर विपक्षी नेताओं को ट्रोल भी कर रहे हैं, कोई इस फोटो को सही बता रहा है तो कोई इस फोटो को गलत, लेकिन हकीकत में इस वायरल फोटो की हकीकत क्या है हम आपको बताएंगे।
ये रहा वायरल फोटो का सच
बतादें एक फेसबुक यूजर देवराज कोटला ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, तस्वीर में देखें, कैसे पाक के गुलाम कॉर्नर में बैठे हुए हैं। लेकिन हकीकत में ये फोटो FAKE है, ये हम नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एक आर्या न्यूज़ टीवी चैनल की रिपोर्ट कह रही हैं, इससे जुड़ी ओरिजिनल फोटो को 4 अप्रैल 2019 की रिपोर्ट में पब्लिश किया था। फोटो में सिर्फ पाक पीएम इमरान खान और आर्मी चीफ मौजूद हैं,कॉर्नर में रखी तमाम कुर्सियां खाली हैं।


