हरियाणा पहुंची एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा, साझी की ये खास बातें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार कायनात अरोड़ा ने यमुनानगर में एक शो रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, शोषण हर इंडस्ट्री में होता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार कायनात अरोड़ा ने यमुनानगर में एक शो रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, शोषण हर इंडस्ट्री में होता हैं लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म इंडस्ट्री का छप जाता हैं और बाकियों का छिप जाता हैं। कायनात ने बताया कि उसे दिव्या भारती की बहन होने का फायदा नहीं बल्कि नुक्सान हुआ हैं, उन्हें अगर कामयाबी मिली हैं तो उसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को जाता हैं।

फिल्म ग्रेंड मस्ती सुपर हिट होने के बाद अब 2020 में आने वाली अपनी तीन नई फिल्मों को लेकर कायनात बेहद उत्साहित नज़र आई। टिप्सी, अंजान और खलीबली नामक इन फिल्मों में कायनात धर्मेन्द्र और अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। कायनात ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व हैं कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं वह खुद सहारनपुर में पैदा, पली और बड़ी हुई हैं और आज मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के दम पर अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *