ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद पहुंचे पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार जनभावनाओं के विपरीत बनी सरकार है।
दीपेंद्र का कहना है कि सरकार बने अभी 2-3 महीने ही हुए हैं और सरकार के बीच ही अंतर्विरोध पनपा हुआ है। दीपेंद्र का कहना है कि, ये बेमेल गठबंधन ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर अभी तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया गया।

