ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज राजस्थान के कोटा स्थित जे.के.लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला रूकने की नाम नहीं ले रहा है, बच्चों की मौत का आंकड़ा अब बढ़कर 104 तक पहुंच गया है। जिसके बाद कोटा के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा भी आज कोटा पहुंचेंगा।
विशेष टीम लेगी जायजा
वहीं आज राजस्थान के कोटा स्थित जे.के. लोन हॉस्पिटल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विशेष टीम को भेजा जा रहा है, टीम में जोधपुर एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य, वित्त और क्षेत्रीय निदेशक शामिल होंगे। बतांदे बीते दिसंबर में लगभग 100 बच्चों की मौत हो चुकी है।

