ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्रों को लेकर बना गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। अनिल विज जहां गृह मंत्री होने के नाते पुलिस विभाग के सभी फैसले खुद लेने की सोच लिये हुए हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री ऑफिस से लिये जा रहे फैसले अनिल विज को रास नहीं आ रहे हैं।
हरियाणा सरकार के इस विवाद को अब दिल्ली दरबार में उठाया गया है, जहां सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस बारे में चर्चा भी की। माना जा रहा है कि दिल्ली हाईकमान से सीएम मनोहर लाल ने इस विवाद का हल निकालने का आग्रह किया है।
