दिल्ली: फैक्ट्री में लगी आग, दमकलकर्मी भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के उद्योग से बैटरी फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है, बताय जा रहा है कि, आग सुबह 4…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के उद्योग से बैटरी फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है, बताय जा रहा है कि, आग सुबह 4 बजे लगी थी, वहीं सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन आग अभी भी बेकाबू बताई जा रही है।

स्क्यू ऑपरेशन जारी

आग में लोगों के साथ अब दमकलकर्मी भी फंसे हुए है जिनका स्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, आग बुझाते वक्त ही फैक्ट्री में एक धमाका हुआ और बिल्डिंग ढह गई। बैटरी फैक्ट्री के आसपास की इमारतों को भी खाली करवा दिया गया है, फैक्ट्री में कैमिकल होने के करण आग लगातार बढ़ रही है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे 

इससे पहले  दिल्ली में कई आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। 26 दिसंबर को ईस्ट दिल्ली के कृष्णा नगर  के एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई थी, तो 23 दिसंबर को किराड़ी इलाके में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। और रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भी आग लग गई थी। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *