ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी में हुए नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीेएम योगी के आदेश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, PFI के सदस्यों की गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग शहरों से कि गई है। इन पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है।
बतादें नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हिंसा में PFI का नाम सामने आया था, जिसपर पुलिस ने ये कार्यवाही की है। आपको बतादें 2006 में पीएफआई केरल में नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट एनडीएफ के मुख्य संगठन के रूप में शुरू किया गया था।

