ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद जहां एक और पूरा देश न्यू ईयर मना रहा था वही बल्लभगढ़ के हरी विहार कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पंखे के हुक से चुन्नी बांध का अपने आप को फांसी लगा ली मामला बीती रात का है जहां वह कंपनी से काम करने के बाद घर लौट रही थी इसके बाद पति ने उसके लेट आने पर आगबबूला होते हुए उसके साथ झगड़ा किया झगड़े के बाद दोनों ही कमरे में आराम से सो गए जिसके बाद पति सुबह 5:00 बजे जगह पर उसने देखा कि उसकी पत्नी पंखे के हुक से चुन्नी बांध कर फांसी लगा रखी है।
उसके बाद उसने आनन-फानन में अपने आस-पड़ोस में बताएं पास पड़ोस वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला को नीचे उतारा और उसके बाद मामले की जांच की वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस को सुबह सूचना मिली एक महिला ने फांसी लगाई हुई है उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला ने पंखे के हुक से चुन्नी बांध कर अपने आप को फांसी लगा रखी है पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया गया है ।।

