ऑनलाइव डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला वजीरपुर गांव का, जहां सोमवार देर रात है। मृतकों में गजेंद्र, उसकी पत्नी व 11 साल की बेटी सोनाक्षी शामिल हैं।
मामले का तब पता चला जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। तब घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. कोयलों की गैस से विजेंद्र, उसकी पत्नी पायल और 11 साल की बेटी सोनाक्षी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

