ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी शीतलहर जारी है। तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद कुछ स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु के करीब पहुंच गया। बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि हरियाणा के नारनौल और पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.3 डिग्री और 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर घने कोहरे से थोड़ी राहत मिली, जो पिछले कुछ दिनों से पूरे इलाके में छाया हुआ है।
