ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA राष्ट्रीय नागरिकता संशोधनल यानी NRC और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR का लगातार विरोध हो रहा है, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम NPR का फॉर्म किसी भी कीमत पर नहीं भरेंगे।
अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच चुकी है
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि,जनता को एनपीआर नहीं रोजगार चाहिए। हम भारतीय हैं या नहीं ये बीजेपी तय नहीं करेगी। आज देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच चुकी है।
प्रदर्शन में निर्दोष लोगों की जान गई
तो दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान निर्दोष लोगों की जान गई है सपा उनकी मदद करेगी, महात्मा गांधी ने तो अपने पहले आंदोलन में कागजात ही जला दिए थे, हम भी ऐसा ही करेंगे।

