आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ रेप कर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बच्चियों के साथ रेप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बच्चियों के साथ रेप की वारदातों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला नूंह के फिरोजपुर झिरका से सामने आया है, जहां 8 साल की बच्ची के साथ पहले तो रेप किया गया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

Nuh rape

पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ये खुलासा किया है। परिजनों ने बताया कि ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां हुई थी। बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी और अपने गांव के पास अरावली पहाड़ की श्रृंखला में अपनी बकरियों को ढूंढने के लिए चली गई थी।

Nuh rape

शाम होते देख लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने लड़की की तलाश शुरू की। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला था। शव की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
Nuh rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *