ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के नीलोखेड़ी के पूजम गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के सरपंच अमरजीत सिंह ने ये हमला करवाया है। गांव के रहने वाले ओंकार सिंह के परिवार पर ये हमला हुआ है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक सरंपच के खिलाफ उन्होंने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर सरपंच ने उनपर हमला कर दिया। सरपंच पर गांव की जमीन पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शरु कर दी है।

