ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच के आरोप में एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि महिला दलाल लिंग जांच के लिए मोटी रकम वसूलती थी।
महिला दलाल को गिरफ्तार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक ग्रभवती महिला को नकली ग्राहक बनाया था, जिससे महिला दलाल ने 70 हजार रुपए की मांग की थी। पुलिस ने महिला से 70 हजार रुपए भी बरामद कर लिये हैं। वहीं इस पूरे मामले में महिला दलाल के पति के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिस पर पहले से झोलाछाप डॉक्टर होने का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
