ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल पर छापा मारकर एक महिला दलाल को लिंग जांच कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पिंकी नामक इस महिला दलाल ने उसके साथ अपने लिंग की जांच कराने आई महिला से 70 हजार रूपए लिए थे,जिसमें से पुलिस ने 72 हजार रुपए बरामद भी कर लिए है।
आरोप है कि इस पूरे मामले में आरोपी महिला दलाल के साथ उसका पति भी शामिल था। महिला दलाल के पति पर पहले ही झोलाछाप डाक्टर के मामले में एक मुकद्दमा अदालत में विचाराधीन है।
जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि हाल हीं में माछरौली गांव में रहने वाली पिंकी नामक महिला गर्भ में पलने वाले लिंग की जांच मोटी रकम लेकर कराती है। इसमें उसके पति की भी विशेष भूमिका होती है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक योजना के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।


