‘बेटी पढ़ाओ’ नारे का निकला दम, न स्कूल, न बस…कैसे जाएं स्कूल ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का दावा करने वाली सरकार के दावे एक बार फिर से फेल हुए हैं। बेटी पढ़ाओ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का दावा करने वाली सरकार के दावे एक बार फिर से फेल हुए हैं। बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में, बेटियां स्कूल जाना छोड़ रही हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के नूंह जिले की गिनती उन पिछड़ों जिलों में होती है जो आजादी के बाद से विकास के लिए तरस रहा है, लेकिन अब यहां पर बेटियां स्कूल जाना भी छोड़ रही हैं, समस्या बेहद विकराल है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोग जागरुक नहीं इसलिये वो बेटियों को स्कूल नहीं भेज रहे।

english medium

ड्रॉप आउट की इस समस्या के अलावा नूंह के सरकारी स्कूल एक और बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ये समस्या है स्कूलों में अध्यापकों की कमी। यहां के ज्यादातर स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं, न ही हेडमास्टर और न ही पर्याप्त संख्या में अध्यापक, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सरकार के अपने आंकड़े स्कूलों में टीचरों के आभाव को प्रभाषित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *