ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई, ये बैठक गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 15 शिकायतों को सुना गया। इस बैठक में इनेलो विधायक अभय चौटाला और कई विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में डेढ़ साल से काम पूरा नहीं करने पर एडीसी को अनिल विज ने फटकार लगाई, तो वहीं ग्रीवेंसिस कमेटी के सदस्यों को एजेंडा न पहुंचाने को लेकर तहसीलदार को भी डांट पिलाई। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि, नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, उन्होंने नशे की चेन तोड़ने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, नशे के खिलाफ फुल टाईम काम करने के लिए हरियाणा ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स बनाने के आदेश दिये गये हैं। वहीं बीजेपी-जेजेपी के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा चल रही है, और जल्द ही सहमति भी बन जायेगी।

