ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई किलोमीटर स्कीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि किलोमीटर स्कीम में बहुत बड़ा घोटाला है, इसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। हुड्डा ने कहा कि अब दोबारा से शुरू की गई इस स्कीम को पहले बंद किया गया था, लेकिन फिर दोबारा यह स्कीम शुरू की गई है।
हुड्डा ने कहा कि इस स्कीम के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध है। इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार नई बसें क्यों नहीं खरीद रही है, नई बसें खरीदने की बजाय निजी करण किया जा रहा है।
बता दें कि 28 दिसम्बर को सोहना में प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस का 135 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जिसमें पूरे प्रदेश से तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचेंगे।


