ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में भी बड़ा प्रदर्शन हो सकता है। जिसको देखते हुए यूपी के कई शहरों में पुलिस की तरफ से सख्ती बढ़ादी गई है, साथ ही यूपी में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
बतादें उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है, कई जगह पर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लखनऊ, मेरठ सहित कई शहरों में सुरक्ष बढ़ा दी गई है।
बतादें इससे पहले शुक्रवार के दिन हिंसा हुई थी जिसके बाद 400 लोगों को नोटिस भेजा था और 1113 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।


