ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA का लगातार विरोध हो रहा है, तो अब वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आर्मी चीफ बिपिन रावत पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया।
अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा कि,अपने कार्यालय की हद जानना भी एक नेतृत्व ही है। नेतृत्व वो है जो नागरिकता को सर्वोच्च स्थान पर रखे और उस संस्था की अखडंता को बरकरार रखें जिसकी आप अगुवाई कर रहे हो
बतादें एक कार्यक्रम के दौरान आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि,नेतृत्व वही है जो लोगों को दिशा दे आजकल बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटियों में छात्र नेता एक भीड़ को शहरों में हिंसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ये कोई लीडरशिप नहीं है। और इस बात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने आर्मी चीफ पर हमला बोला ।


