ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने सोमवार सुबह पंचकूला में तीन जगहों पर औचक निरीक्षण किया। खेल मंत्री सबसे पहले पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण के दौरान खिलाडिय़ों और खेल प्रशिक्षकों से बातचीत की। खेल मंत्री ने इसके बाद सेक्टर 20 स्थित गुरुकुल स्कूल में चल रही टेबल टेनिस सेंटर और सेक्टर 11 के मानव मंगल स्कूल में जिम्नास्टिक सेंटर का निरिक्षण किया।
ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिए कि, प्रेक्टिस के समय सिर्फ खिलाडी ही ट्रेक का इस्तेमाल करें। बाकि किसी को ट्रेक पर ना आने दिया जाए, जिससे खिलाडी बेहतर तरीके से प्रेक्टिस कर सकें। इस दौरान गुरुकुल स्कूल में चल रही टेबल टेनिस नर्सरी में सिर्फ 2 और मानव मंगल स्कूल में जिम्नास्टिक नर्सरी में 6 खिलाड़ी मिले।

