ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल की कैथल रोड पर आज सुबह चोरों ने HDFC बैंक के एटीएम पर सेंध लगा दी। इस दौरान चोर एटीएम को अपने साथ ही उखाड़ कर ले गए, एटीएम में करीब 20 लाख रुपये थे। नकाबपोश बदमाशों ने तड़के करीब तीन बजे गन प्वाइंट पर एटीएम के गार्ड को बंधक बना कर वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि बदमाश गार्ड को भी अपने साथ बंधक बनाकर करीब 10किमी दूर लेकर गए और फिर रुगसाना गांव में ले जाकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह थाने पहुंचा और वारदात की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने चोरी की इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली है, जिसमें चोर और उनकी कार दोनों नजर आ रही है।

