ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कालका शिमला नेशनल हाइवे पर पड़ोथा गांव के पास एक कार करीब 500 फीट नीचे खाई में गिर गई जिससे हरियाणा के रहने वाले पांच युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों युवक हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के शिमला घूमने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रायपुरानी इलाके के ये सभी पांचों मृतक रहने वाले थे। पांचों की पहचान मीरपुर निवासी हुस्नपाल गुर्जर, महावीर कुमार, विपुल शर्मा, सचिन धीमान और राहुल खान के रुप में हुई है। पांचों में से एक की उम्र 42 वर्ष थी जबकि अन्य चार की उम्र 22 से 25 साल के बीच थी।
हरियाणा से शिमला घूमने जा रहे थे 5 युवक, अचानक आई मौत
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कालका शिमला नेशनल हाइवे पर पड़ोथा गांव के पास एक कार करीब 500 फीट नीचे खाई में गिर गई जिससे हरियाणा के…
