ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेल में बंद डेरा प्रमुख रहीम से उसकी राजदार हनीप्रीत एक बार फिर मिलने पहुंची। राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात करीब एक घंटे तक हुई।
रोहतक की सुनारिया जेल में 2:30 पर हनीप्रीत जेल पहुंची और 3:30 बजे वहां से निकल गई। हनीप्रीत राम रहीम से अकेले मिलने पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा के चलते पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। डेरा सम्बंधी सहित कई विषयों पर बाबा और हनीप्रीत की चर्चा हुई।

