साध्वी प्रज्ञा के विमान विवाद पर कांग्रेस ने किया वीडियो ट्वीट !

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विमान में सीट को लेकर विवाद हुआ था, इस बात का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विमान में सीट को लेकर विवाद हुआ था, इस बात का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं अब इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक यात्री से आक्रामक तरीके से बात करती नज़र आ रही हैं।

अधजल गगरी छलकत जाय

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि अधजल गगरी छलकत जाय। गोडसे समर्थक बीजेपी सांसद ने फ्लाइट में अनाधिकृत चेष्टा करते हुये सीट के लिये हंगामा किया।

 जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला 21 दिसंबर का बताया जा रहा है, बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली से  भोपाल आ रही थीं। प्रज्ञा ठाकुर ने सीट ए बुक की थी, लेकिन उन्हें एयरलाइंस की तरफ से सीट नंबर 2-ए पर बैठने को कहा गया था, जिसपर विवाद हो गया। और इस कारण ये फ्लाइट भोपाल से वापस दिल्ली के लिए 20 मिनट की देरी से रवाना हुई थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *