ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के कोसली इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक को देर रात उसकी पत्नी और बच्चे के सामने मौत के घाट उतार दिया गया। घटना करीब देर रात साढ़े 11 बजे की है। बता दें कि चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि कोसली के गांव सुधराना में देर रात चार युवक एक क्लर्क के घर में घुस गए, जहां क्लर्क की पत्नी और उसके बच्चे के सामने ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक सुरेंद्र मेवात कोर्ट में क्लर्क के पद कार्यरत था।

