ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 16 दिसंबर को उन्नाव में एसपी के कार्यालय के बाहर आग लगाने वाली 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की कानपुर के एक अस्पताल में शनीवार की रात को मौत हो गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि, पुलिस आरोपी बलात्कारी अवधेश सिंह के खिलाफ उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गयी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी आबरू का मजाक उड़ाने के बाद, उस से दावा किया था कि, वह उससे शादी करेगा पर बाद मे रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर रहा था, जिस कारण से परेशान बलात्कार पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। अवधेश सिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज भी किया गया था, लेकिन बाद में अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
पीड़िता को 16 दिसंबर को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कहा कि, पीड़िता के पेट और श्वसन अंगों में सूजन पैदा हो गई थी, और शनिवार सुबह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शनीवार रात को उसने अपनी अंतिम सांसे ली। यह याद किया जा सकता है कि, महिला 16 दिसंबर को उन्नाव में एसपी कार्यालय पहुंची थी और खुद पर केरोसिन डालकर आग ली थी और आग की लपटों में वो कार्यालय के भीतर चली गई। पुलिस ने तुरंत आग की लपटों को भांप लिया और महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे कानपुर के लाल लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
एसपी उन्नाव विक्रांत वीर के मुताबिक, महिला कई सालों से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। उसने दो अक्टूबर को आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह याद किया जा सकता है कि, 5 दिसंबर को उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को उन लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया था, जिन पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। 90 प्रतिशत जख्मी होने वाली पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ और फिर दिल्ली ले जाया गया, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।


