ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: IND vs WI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया और वेस्टइंडीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। जिसके बाद आज रविवार को बाराबाती स्टेडियम में दोनों टीमें मैदान में उतरेगी।
इस सीरीज को कब्जाने के लिए ये अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम् रहेगा।भारतीय समय अनुसार मैच आज दोपहर 1:30 बजे बाराबती मैदान में शुरू हो जायेगा ।
विरोशी टीम के शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने निकोलस पूरन इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में है। किसी भी हाल में इंडिया के गेंदबाजों को आज इंडीज के खिलाड़ियों को मुकाबले में रोकना होगा। तभी सीरज को जीतने में आसानी रहेगी |
तो वहीं टीम इंडिया की बात करें तो हिटमैन रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है,
आज का मुकाबला टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम रहेगा, टीम इंडिया अगर तीसरा मैच जीतकर सीरीज जीतने में सफल होती है तो विंडीज के खिलाफ उसकी यह लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज होगी।



