IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतिम मुकाबला कल, इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: IND vs WI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया और वेस्टइंडीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है | 22…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: IND vs WI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडिया और वेस्टइंडीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है | 22 दिसंबर रविवार को बाराबाती स्टेडियम में दोनों टीमें मैदान में उतरेगी | इस सीरीज को कब्जाने के लिए ये अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम् रहेगा | भारतीय समय अनुसार मैच कल दोपहर 1 :30 बजे बाराबती मैदान में शुरू हो जायेगा | अगर बात की जाये वेस्ट इंडीज की तो सीरीज में लगातार फॉर्म में चल रही है | विरोशी टीम के शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने निकोलस पूरन इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में है | किसी भी हाल में इंडिया के गेंदबाजों को कल इंडीज के खिलाड़ियों को मुकाबले में रोकना होगा | तभी सीरज को जीतने में आसानी रहेगी |

ind vs wi

तो वहीं टीम इंडिया की बात करें तो हिटमैन रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है | कल का मुकाबला टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम रहेगा | टीम इंडिया अगर तीसरा मैच जीतकर सीरीज जीतने में सफल होती है तो विंडीज के खिलाफ उसकी यह लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज होगी।

ind vs wi

आपको बता दे इस सीरीज का पहला वनडे मैच में वेस्ट इंडीज ने 8 विकेट से जीता था | दूसरा वनडे मैच में वापसी करते हुए टीम इंडिया ने विंडीज को 107 रनों से करारी शिकश्त दी थी। इस आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम के संभावित प्लेइंग इलेवन कौन-कौन हो सकते हैं आइए डालते हैं एक नजरः

ind vs wi

1. हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ कर साबित कर दिया था की वह फॉर्म में है | कल होने वाले मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करंगे | रोहित शर्मा साल का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ करना चाहेंगे |

ROHIT

2. शिखर धवन की गैर मौजूदगी में लोकेश राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है | राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में 102 रन की पारी खेली | सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक पूरा किया है | रविवार को भी भारत राहुल के करियर का चौथा शतक लगाने की उम्मीद करेगा |

KL RAHUL

3. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस सीरीज में उतना नहीं चल पाया जितनी उनसे उम्मीद थी |अब तक दोनों मैचों में वह केवल 4 रन ही बना पाए | तीसरे वनडे में सीरीज जीतने के लिए पूरी कोशिश करंगे |
Virat Kohli

4 . मुंबई के नए चेहरे और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लगातार ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए और दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान तेज आक्रामक अर्द्धशतक लगाकर साबित कर दिया है कि वह नंबर 4 के सबसे उपयुक्त बल्लेबाज हैं। किसी भी तरह के दबाव में नहीं है | तीसरे वनडे में भी अय्यर का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है |

shreyas_iyer
5 . ऋषभ पंत ने दूसरे वनडे में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी | उन्होंने विशाखापट्टनम के मैदान में 19 गेंदों में चार छक्कों के साथ 39 रन की तेज तर्रार पारी खेली | तीसरे वनडे में भी पंत की इसी फॉर्म में चलने की उम्मीद रहेगी |

Rishabh Pant

6. केदार जाधव का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है | विशाखापट्टनम भी अंतिम ओवर में उन्होंने तीन चौके लगा कर अपनी उपयोगिता साबित की | लेकिन उनकी गेंदबाजी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है | उनकी गेंदबाजी काफी दबाव में है | कोहली चाहेंगे कि मिडिल ओवरों में उनसे गेंद फिंकवाई जाए |

Kedar Jadhav

7. टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाडी रविंद्र जडेजा टीम में अपने आप को फिट करने की कोशिश कर रहे हैं | वह एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं | तीसरे वनडे में उनको एक बार फिर टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा |

JADEJA

8 . विशाखापट्टनम के मैदान पर दूसरे वनडे की जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने है | तो वहीं विरोधी टीम को एक बार फिर से सोच समझ कर उनकी गुगली का सामना करना पड़ेगा | तीसरे वनडे में चाइनामैन कुलदीप यादव पर सबकी निगाहें रहेगी |

kuldeep yadav

9. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं | विशाखापट्नम में उन्होंने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच भारत की तरफ मोड़ दिया था | शमी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी निकोलस पूरन और शाई होप को उन्होंने लगातार आउट किया। बुमराह की अनुपस्थिति में वह प्रमुख गेंदबाज हैं।

mohammed shami

10 . दीपक चाहर की जगह तेज गति के गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है। बता दे नवदीप ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से 5 विकेट झटके थे । उन्हें शार्दुल ठाकुर की जगह खिलाया जा सकता है |

navdeep saini

11. युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी है जिनकी गुगली से हर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकता | पहले 2 वनडे में चहल नहीं खेल पाए थे, जिसका असर चेन्नई में देखने को मिला | पहले वनडे में शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। यहां तक की निकोलस पूरन और होप ने विशाखापत्तनम में भी गेंदबाजों को नहीं बख्शा। इसी स्थिति को देखते हुए चहल को तीसरे वनडे में खेलने का मौका दिया गया है ताकि वह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की धार को कमजोर कर सकें |

chahal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *