ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के फरुखनगर की वत्स कालोनी में 12 साल के बच्चे की नरबली देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है, हालांकि बच्चे की मां के समय रहते मौके पर पहुंचने से मासूम की जिंदगी बच गई।
पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं बच्चे को सकुशल बचा लिया गया है। हालांकि दो तांत्रिक अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वार्ड नंबर 3 स्थित भूतने की हवेली में गड़े हुए धन के लालच में ये तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। साजिश के तहत एक घर में इसके लिए 7 फीट का गहरा गड्ढा भी खोदा हुआ था। जहां पर बैठकर दो तांत्रिक के अलावा तीन और लोगों ने मासूम को काजल लगाकर गड्ढे में बैठाया हुआ था।

