ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी।
मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन
इससे पहले यूपी में भी पुलिस ने 10000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई योगी सरकार के आदेश पर की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि धरना प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।
लखनऊ में हो रही हिंसा पर पुलिस ने बड़ा दावा किया है पुलिस के मुताबिक हिंसा करने वाले लोगों को पश्चिम बंगाल के मालदा से बुलाया गया था। वहीं अब आरोपी उपद्रवी लखनऊ छोड़कर भाग गए हैं। लखनऊ में हिंसा मामले में अब तक 218 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।



