रोहतक में युवक को पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक अंकित गांव रुकड़ी का रहने वाला था, जिसको डंडों से पिटाई के बाद कस्सी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है क्योंकि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है, इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *