ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: पानीपत पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को काबू किया गया है, वहीं बाकी के बदमाश मौके से भाग निकलने के सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने आधा दर्जन फायरिंग की थी।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश एक महीने में दो लोगों को गोली मार चुका है और देर रात भी बदमाश रंगदारी वसूलने के लिए आए थे। जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली और बदमाशों के साछ पुलिस की मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल सभी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

