ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं यूपी में भी CAA पर हो रहे प्रदर्शनों में हिंसा जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है, इस हिंसा में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश के बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शांति की अपील कि, वहीं राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का आरोप भी लगाया।
बतादें उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांति पूर्ण नहीं रहा। हर जगह पत्थरबाजी, आगजनी की घचटनाएं सामने आई हैं। फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर में दो-दो मौत जबकि मेरठ और संभल में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई है
वहीं कानपुर में 13 प्रदर्शकारी और 18 पुलिसकर्मी घायल हुए, फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और 70 पुलिसवाले घायल हुए, मेरठ में 12 प्रदर्शनकारी और 6 पुलिसवाले घायल हुए हैं तो वहीं बिजनौर में तीन प्रदर्शनकारी और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए है



