ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून CAA के विरोध में संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान और जिलाध्यक्ष फिरोज खान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही 17 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। जिनकी तलाश की जा रही है। 
हिंसा हुई तो खुद को अलग कर लेंगे ओवैसी !
नागरिकता संशोधन कानून CAA पर AIMIM के हेड ऑफिस में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की एक बैठक हुई, बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें कानून का पुरजोर विरोध करेंगे लेकिन अगर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई तो हम खुद को इससे अलग कर लेंगे।
लखनऊ में विरोध प्रदर्शन जारी दो की मौत
वतादें नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है, बताया जा रहा है कि अब इस विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया है, गुरुवार को लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई थी,
वहीं आज भी नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।



