ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी के मानहेरू गांव में एक युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से रोकने पर विवाद हुआ था जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर युवक की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
मृतक अजय के परिजनों ने बताया कि मृतक अजय के भाई बिजेंद्र और आरोपी सचिन के बीच बुलेट बाइक के पटाखे बजाने को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनभर युवक घर में घुस आए और अजय की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


