बस में चढ़ते समय शख्स की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना से दर्दनाक घटना आई सामने आई है, जिसमें मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना से दर्दनाक घटना आई सामने आई है, जिसमें मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोहाना के पुराना बस स्टैंड के पास छोटू राम चौक पर एक प्राइवेट बस में आगे से चढ़ते समय एक 59 वर्षीय आदमी बस के नीचे गिर गया और बस के दोनों पिछले टायर आदमी के ऊपर से उतर गए, जिसमें शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक 59 साल की पहचान सतनारायण गांव बुटाना निवासी के रूप में हुई है। मृतक गोहाना में मेहनत मजदूरी का काम करता था और आज तबियत खराब होने की वजह से दिन में ही अपने गांव जा रहा था। शख्स छोटू राम चौक पर बस के इंतजार में खड़ा था। वहीं पुलिस ने बाद में बस को कुछ दूरी पर पकड़ लिया, लेकिन उस समय बस का चालक और परिचालक बस को सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गए, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *