पानीपत की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के गोहाना रोड स्थित स्पिनिंग मिल में अचानक भीषण आग लग गई। भयंकर आग लगने से करोंड़ों रुपयों का नुकसान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत के गोहाना रोड स्थित स्पिनिंग मिल में अचानक भीषण आग लग गई। भयंकर आग लगने से करोंड़ों रुपयों का नुकसान हो गया। मेहराणा गांव के पास स्थित जीजी स्पिनिंग मिल में ये हादसा हुआ है, लेकिन आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं।

बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते आग लगी थी, जिससे मिल का करोंड़ों रुपयों का नुकसान हो गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन कारणों से मिल में आग लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *