ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झूठी शान की खातिर शादी समाहरोह के दौरान होने वाली हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ गोहाना पुलिस प्रशासन ने पहल करते हुए आदेश जारी किये हैं। प्रशासन का कहना है कि अब ऐसा करने वालों के आर्म लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया जायेगा, साथ साथ पता लगने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसका आर्म लाइसेंस को केंसल किया जायेगा।
इसके इलावा गोहाना पुलिस प्रशासन ने गोहाना में सभी होटल और गार्डन संचालकों को भी आदेश जारी कर कहा है कि सभी गार्ड मालिक अपने गार्डन में शादी समाहरोह की कोई बुकिंग करने के लिए आता है, तो उससे लिखत में ले कि उनके प्रोग्राम के दौरान कोई भी किसी तरहे का हथियार अपने साथ नहीं लेकर आये। ऐसा नहीं होने की सूरत में बुकिंग करने वाले के खिलाफ कानूनी करवाई की जा सकती है।
बता दें कि शादियों में झूठी शान के चलते होने वाली हवाई फारिंग से न जाने कितने लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई बार तो खाप पंचायतों ने भी शादियों में हथियार ले जाने पर भी पाबन्दी के आदेश जारी किये है, लेकिन उसके बाद भी शादियों में झूठी शान की खातिर होने वाली हवाई फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गोहाना पुलिस ने पहल करते हुए शादी समाहरोह के दौरान होने वाली हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका आर्म लाइसेंस को कैंसिल करने के आदेश दिए हैं।


