ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तनाव का माहौल जारी है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत में कड़ी आपत्ति जताई हैै। इमरान खान को कहा कि, पाकिस्तान हमेशा से मानवाधिकार का हिमायती होने का ढोंग करता है, जबकि वहां के अल्पसंख्यकों की संख्या जोकि 1947 में 23 प्रतिशत थी, वह अब तीन प्रतिशत रह गई है।
पाकिस्तान में कठोर ईशनिंदा कानून, एक प्रक्रिया के तहत उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण इसका मुख्य कारण हैं। भारत अपने देश में क्या कर रहा है उसके बारे में उसे दूसरे मुल्क से जानने की जरूरत नहीं है। ऐसे देश तो बिल्कुल भी भारत के मसलों पर अपना बयान न दिया करें जो दुनिया में नफरत फैलाने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। दरअसल इमरान खान ने कहा था कि, भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदम से दक्षिण एशिया में शरणार्थियों की एक बड़ी समस्या होने वाली है।

