ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दूसरे वनडे मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए वेस्ट इंडीज़ को 107 से करारी शिकस्त दी है | तीन मैचों की वनडे सीरीज में दूसरे मुकाबले में बुधवार यानि आज विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 387 रन ठोक डाले । जिसका पीछा करने मैदान में उत्तरी वेस्टइंडीज की टीम केवल 43.3 ओवर में 280 रन पर ढेर हो गई |
इस जीत के हीरो कुलदीप यादव, हिटमैन रोहित शर्मा,और KL राहुल रहे | हिटमैन रोहित शर्मा का वनडे करियर में 28वां शतक और राहुल का तीसरा शतक है | रोहित ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 138 गेंदों में 159 रन बनाए, तो वहीँ कुलदीप यादव ने हैट्रिक ली | कुलदीप यादव ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी ये कारनामा कर चुके है | कुलदीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं | चाइनामैन कुलदीप ने पहले विंडीज के शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को आउट किया।
इस मैच में रोहित ने 159 रन बनाए उनका साथ देते हुए लोकेश राहुल ने भी ताबड़तोड़ 102 रन की पारी खेली | वहीं, विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए | इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 और श्रेयर अय्यर ने 53 रनों की अच्छी पारी खेली | जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सीरीज में बराबरी कर ली |
अब आपको ये भी बता दे कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को विशाखापट्टनम के मैदान पर 8 साल बाद हराया है । इससे पहले टीम इंडिया की जीत 2011 में मिली थी | इस जीत के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है | इस सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला कटक में 22 दिसंबर को खेला जाएगा |




