ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बात पहाडों की हो और हिमाचल की नाम न आए, ऐसा कभी हो नहीं सकता। हिमाचल प्रदेश घुमने के लिहाज से पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है। प्रकृति की गोद में बसी देवभूमि हिमाचल की खूबसूरती अन्य राज्यों से अलग है। हिमाचल पर प्रकृति ने वो नेमतें बख्शी हैं जो विदेशों में भी नहीं है। तभी तो इस छोटे से प्रदेश में मिनी स्विट्डरलैंड, छोटी काशी, मिनी ल्हासा जैसे कई शहर बसते हैं। इसी वजह से यहां पर्यटन कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
वीडियो भी देखें..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2675387435841111/
हिमाचल अपनी घूमने फिरने की वजह से काफी प्रसिद्ध है पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश की उन जगहों के बारे में, जिनके बारे में जानकर अपका मन में पहाड़ों में जाने के लिए मचल जाएगा। ।

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन के क्षेत्रो की बात करते है तो मनाली का नाम ही सबसे पहले आता है। मनाली पर्यटक स्थलों का सेंटर है। कुल्लू की घाटी को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। बसंत ऋतु में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। सर्दियों में यहां की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से चमक उठती हैं। कुल्लू में द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में भूरे भालू, हिम तेंदुए, बाघ और विभिन्न प्रकार के हिमालयी पक्षी देखें जा सकते हैं।
कुल्लू मनाली के बाद अब हम आपको बताते हैं सोलांग वैली के बारे में। सोलांग वेली मनाली से लगभग 13 किलोमीटर दुरी पर स्थित है। सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश राज्य में कुल्लू घाटी के शीर्ष पर स्थित एक टूरिस्ट साइड वैली है।
अब बात करते हैं पहाड़ों की रानी शिमला की। आपको बता दें कि दुनिया भर के सैलानियो की आज पहली पसंद शिमलाहै। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी के साथ बहुत ही खुबसूरत हिल स्टेशन है। शिमला जाने का रास्ता पहाडियों से होकर निकलता है। शिमला हिल स्टेशन विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।
यहां 12 महीने सैलानियों का तांता लगा रहता है। देश ही नहींस बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। और यहाँ की खुबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते है।यहाँ का सुहावना और ठंडा मौसम सभी के दिलो को खुश करता है।
वहीं शिमला से 20 की मी दूरी पर स्थित कुफरी एक छोटा और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर आप शिमला जा रहे हैं तो यहाँ पर भी घूमने जरुर जाएं। ऊंचाई पर होने के कारण यहां सर्दियों में चारो और बर्फ ही बर्फ नज़र आती है।
कसौली भी हिमाचल का एक मशहूर शहर है। यह समुद्री तल से 1795 की ऊंचाई पर है। यह शिमला se 77 किलो मीटर दूर है और टॉय ट्रेन पर शिमला की पहाडियों के पास पहुंचने पर कसौली दिखाई देता है। सफाई और सुंदरता एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से यहाँ पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
अब बात करते हें धर्मशाला की। धौलाधार के आंचल में कांगड़ा जिला का मुख्यालय धर्मशाला शहर…इसकी खूबसूरती शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। यहां शहीद स्मारक के साथ-साथ क्रिकेट स्टेडियम जैसे कई घूमने योग्य स्थान हैं। अब केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के कारण धीरे-धीरे स्मार्ट बन रहे इस शहर का स्वरूप में कुछ बदला नजर आ रहा है।
धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर मैक्लोडगंज की पहचान तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थान के कारण अधिक है। सड़क, रेल और हवाई यात्रा से भी धर्मशाला आसानी से पहुंचा जा सकता है।







